ब्लॉग क्या है -

ब्लॉग एक एक वेबसाइट की तरह ही होता है ब्लॉग पर हम अपने हुनर को दुनिया में शेयर करकर अपनी एक अलग पहचान बना सकते है दोस्तों ब्लॉग एक तरह से ऐसा समझ लो की एक नोटबुक है जहाँ पर आप अपने सम्बन्ध में या फिर किसी और टॉपिक पर एक कहानी तरह या फिर कुछ टेक्निकल से जुडी हर जानकारी जिसमे आपकी रूचि हो और अच्छा ज्ञान हो उसे दुनिया भर में शेयर कर  सकते हो।  
ब्लॉग पर हम एक तरीके से अगर अच्छा काम करते हैं या लगातार काम करते है तो हम इसपर अपनी पहचान तो बना ही सकते है पर इसके साथ ही हमें इनकम भी होती है।  

blog kya hai

ब्लॉगर क्या है (blogger)- 

ब्लॉगर वह होता है जिसने एक ब्लॉग स्टार्ट करके उसपर रोजाना एक नई जानकारी शेयर करता हो।  और जो उसे ज्ञान हो वह दूसरो को बताता हो जैसे आपने अगर एक ब्लॉग स्टार्ट किया और आप उस पर  रोज एक नई पोस्ट डालते हो इसका मतलब आप ब्लॉगर हो ब्लॉग को सुचारु रूप से चलाने वाला ही एक अच्छा ब्लॉगर होता है। 

ब्लॉग को बनाने के फायदे - 

ब्लॉग पर अगर फायदे की बात करें तो जितना करें उतना कम है।  ब्लॉग के लिए हम पार्ट टाइम  में कभी भी स्टार्ट कर सकते है और अच्छी खासी इनकम कर सकते है।  अगर आप एक स्टूडेंट, हाउसवाइफ,  भी है तो भी आप इसे इस्तेमाल करें यहाँ पर काम करने की कोई पढाई नहीं होती और न ही कोई कोर्स या डिग्री ।  यहाँ पर हम सिर्फ अपने हुनर को दूसरो को सिखाते है।   काम करने से हमें नई नई जानकारी भी मिलती है मतलब हम इससे बहुत कुछ सीख सकते है और सीखने के साथ साथ जो हमें पता है वो हम एक एक पोस्ट के माध्यम से लोगो के साथ शेयर भी कर सकते हैं। 
ब्लॉग आप किसी भी भाषा का बना सकते है।  इसे बनाने के लिए इंटरनेट पर कई वेबसाइट है जो ब्लॉग्गिंग बनाने की सुविधा देते हैं जैसे की - 
Blogger - ब्लॉगर को हम ब्लागस्पाट "Blogspot" के नाम  से भी जानते है यह गूगल के द्वारा बनाया हुआ प्रोडक्ट है यह पूरी दुनिया में फेमस है  इस पर हम फ्री में एक ब्लॉग स्टार्ट कर सकते है यहाँ पर आपको डोमन नाम की भी ज्यादा आवश्यकता  नहीं है।  गूगल ने इस प्रोडक्ट 1999 में लांच किया था इस पर हम बहुत ही सरल तरीके से ब्लॉग बना सकते हैं। 
Wordpress - वर्डप्रेस  भी एक वेबसाइट / ब्लॉग बनाने का अच्छा काम करती है या भी पूरी दुनिया में फेमस है इस पर हम फ्री तो ब्लॉग बना ही सकते है  जैसा की हम ब्लॉगर में बनाते थे पर अगर हम इसका paid ऑप्शन चुनेगे तो हमें काफी सारे अच्छे फीचर मिल जायेंगे जिन्हे हम अपने ब्लॉग में इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहाँ पर हमने  आपको इन्ही दो वेबसाइट के नाम बताये है जो काफी ज्यादा फेमस है। वैसे और भी कई वेबसाइट है पर आप अगर फ्री में ब्लॉग स्टार्ट करना चाहते हैं तो आप ब्लॉगर का है इस्तेमाल करें।
ब्लॉगर से ब्लॉग कैसे बनाते है , और इसे कैसे पॉपुलर करते है और भी ब्लॉग डिज़ाइन से सम्बंधित पोस्ट के लिंक नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके ब्लॉग बनाने के तरीके जरूर पढ़े।

इसे भी पढ़े - 


तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ आपको हमारी जानकारी सही से समझ में आ गयी होगी अगर जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।